Sunday, 1 April 2012

लड़के और लड़कियों में अंतर



अध्यापकः लड़के और लड़कियों में क्या फर्क है

गोलूः सर लड़के अगर अमीर हो तो बिगड़ जाते हैं और लड़कियां अगर बिगड़ जाएं तो अमीर हो जाती हैं।

फ्लर्ट करने का शानदार तरीका



गोलू क्लास में सुस्ता रहा था

मैडमः तुम क्लास में सोने आते हो क्या..।

गोलूः आपकी आवाज इतनी मीठी है कि मैं मदहोश हो रहा हूं

मैडमः तो फिर बाकी बच्चे क्यों नहीं सो रहे

गोलूः वो आपकी बात सुन ही कहां रहे हैं मैडम।

मैडम, ये नाले का पानी है



केमिस्ट्री की क्लास में...

टीचर - पानी का फॉर्मूला बताओ ?

स्टूडेंट – H2O + MgCl2 + CaSO4 + AlCl3 + NaOH + KOH + HNO3 +HCl + CO2 …..

टीचर - ये उत्तर गलत है …

स्टूडेंट - मैडम, ये नाले का पानी है … !!!

जब रजनीकांत की गर्लफ्रेंड गुजर गईं

10 हजार साल पहले रजनीकांत की गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। 
रजनीकांत इतना रोए, इतना रोए, इतना रोए... 
कि आज तक धरती के 71 फीसदी हिस्से पर पानी भरा हुआ है। 

रजनीकांत को कोबरा ने काट लिया

एक बार रजनीकांत के पैर में कोबरा ने काट लिया। आखिर पांच दिनों बाद असहनीय दर्द के कारण उस विषैले सांप की मौत ही हो गई।

Wednesday, 28 March 2012

लड़की न पटने के सामान्य बहाने



गर्लफ्रैंड बनाने में नाकाम रहने वाले लड़कों के बहाने

पहला सेमेस्टरः मेरी 12वीं से ही दो-दो गर्लफ्रैंड हैं
दूसरा सेमेस्टरः यार लगता है अब सीरियसली ट्राई करना ही पड़ेगा। 
तीसरा सेमेस्टरः यार ये अपने बैच में तो सब बहनजी टाइप हैं, कोई अपने स्टेंडर्ड की है ही नहीं।  
चौथा सेमेस्टरः अपनी तो किस्मत ही खराब है, क्लासमेट्स के बाद अब जूनियर भी बहनजी टाइप आ गई हैं। 
पांचवा सेमेस्टरः भाई अब किसी से इंट्रो करा ही दे, बहुत बोर हो गया हूं
छठा सेमेस्टरः यार अब तो कोई भी चलेगी, 6 महीने बचे हैं, कुछ न कुछ तो करना ही है

रिजल्ट के बादः मेरे पास टाइम ही नहीं था वरना, क्लास की लड़कियां तो बाएं हाथ पर थी..देख अब डिग्री ले ली और

किसी को भाव तक नहीं दिए...

और अंत में अपनी शादी परः पूरे कॉलेज की लड़कियां मरती थी मुझ पर...और एक मैं था जो सिर्फ तुम्हारा इंतेजार कर

रहा था।

प्यार की विस्तृत परिभाषा



एक प्रतियोगी परीक्षा में 40 नंबर का प्रश्न पूछा गया- प्यार क्या है विस्तार से समझाएं

एमबीए छात्र- प्यार जिंदगी है (40 में से आधा नंबर मिला)
इंजीनियरिंग छात्र-  प्यार दर्द है (उसे भी आधा नंबर ही मिला)

मेडिकल छात्र

परिभाषा- प्यार एक पुरुष और महिला के बीच बने रिश्तों से दिल में होने वाली एक गंभीर समस्या है जिसमें पीड़ितों में से दोनों या फिर एक की मौत हो सकती है। मौत होने की संभावना पीड़ित की दर्द सहने की क्षमता पर निर्भर करती है।

प्यार के प्रकार
इकतरफा- जब प्यार का असर सिर्फ एक व्यक्ति के दिल पर ही हो तब इसे इकतरफा कहा जाता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति के तनावग्रस्त होने, अकेलेपन का शिकार होने और दुखी रहने की संभावना ज्यादा रहती है। प्यार की इस अवस्था में दवाई भी सिर्फ प्यार ही है। यदि आपका कोई मित्र इकतरफा प्यार का शिकार हो तो उसे तुरंत किसी अच्छे व्यक्ति से मिलवाएं।

दुतरफा- प्यार जब दोनों तरफ से हो तो उसे दुतरफा कहा जाता है। आमतौर पर तो यह बीमारी की श्रैणी में नहीं आता लेकिन जब एक व्यक्ति यह जाहिर करने की कोशिश करने लगता है कि वो दूसरे से ज्यादा प्यार करता है तब यह तनाव का कारण बन जाता है जो बाद में गंभीर बीमारी की शक्ल ले लेता है। ऐसी अवस्था में ब्रैक अप ही एकमात्र रास्ता रह जाता है। हालांकि तनाव की इस स्थिति को बातचीत के जरिए आसानी से निपटाया जा सकता है लेकिन उसके लिए इक दूसरे पर विश्वास होना आवश्यक है।

लक्षण
तनाव
दिन में सपने देखने
हर वक्त फोन से चिपके रहना
बिस्तर में मुंह देकर एसएमएस करना
खोए-खोए रहना
दोस्तों से दूर हो जाना

उम्रः यूं तो प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन पागलपन वाला प्यार 16 से 18 के बीच ज्यादा होता है। 18 के बाद हुआ प्यार थोड़ा गंभीर होता है लेकिन 24 की उम्र में प्यार से बचना चाहिए क्योंकि यदि आपने इस उम्र में प्यार कर लिया तो फेरे लेना तय है। अक्सर लव मैरिज इस उम्र वाले प्यार में ही होती हैं।


ट्रीटमेंटः पिता के थप्पड़ या मां के सैंडल से। लेकिन यह सिर्फ 16 से 18 वाले में ही प्रभावी है। 18 से 22 के बीच के पीड़ित  ब्रैक अप करके इस बीमीरी से बच सकते हैं लेकिन 24 के बाद यदि यह बीमारी होती है तो फिर यह लाइलाज है। हां, जान बचाने के लिए मरीजा की शादी करवाई जा सकती है।



(मेडिकल छात्र को एक्जामिनर ने 40 में से 40 दिए..वैसे आप कितने नंबर देते...आप चाहें तो इस जवाब को अपने अनुभव से दुरुस्त भी कर सकते हैं....आप अपना जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं)